Pakistan में काउंसलेट पर हमला करने वाले आठ लोगों को अमेरिकी सैनिकों ने मारा
इराक में भी ऐसी घटना, खोमैनी के मारे जाने के विरोध में कई जगह अमेरिकियों पर हमले
अमेरिकी और इजराइली संयुक्त कार्रवाई में ईरान के सर्वोच्च नेता खोमैनी के मारे जाने का असर अब दूसरे देशों में अमेरिकी दूतावासों पर हमले के रुप में देखा जा रहा है। खोमैनी के मारे जाने के विरोध में पाकिस्तान में अमेरिकी काउंसलेट में भीड़ ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सैकड़ों लोग लाठियों वगैरह के साथ काउंसलेट में घुसे और जमकर तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने आग भी लगा दी है। इसके जवाब में भीड़ पर अमेरिकी सैनिकों ने जवाबी हमला किया जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। 6 शवों को तो कराची सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ठीक ऐसी ही घटना इराक में भी हुई जहां अमेरिकी दूतावास में घुसने, तोड़फोड़ करने और आगे लगाने की कोशिश की गई।
