February 11, 2026
वर्ल्ड

Pakistan में पहुंची चीनी रिसर्चर को जबरन बनाया मुस्लिम

डॉक्टर जेसिका महिलाओं, बच्चों और शियाओं पर होने वाली ज्यादती पर रिसर्च करने पहुंची थी

पाकिस्तान में हालात क्या हैं इसे एक घटना से समझिए, जेसिका नाम की एक चीनी महिला अपनी रिसर्च के सिलसिले में पाकिस्तान पहुंचीं और यहां उन्होंने शियाओं, पख्तूनों, महिलाओं और बच्चों पर होने वाली ज्यादतियों को लेकर स्टडी शुरु की. 25 साल की इस रिसर्चर जेसिका को यह नहीं पता था कि उनके साथ इस सबके बीच क्या होने जा रहा है. अचानक एक दिन उन पर हमला हो जाता है, इसके बाद उन्हें अगवा कर लिया जाता है और जब वो होश में आती हैं तो उन्हें पता चलता है कि उनकी दुनिया ही बदल चुकी है क्योंकि अब वो मुस्लिम हो चुकी हैं.

दरअसल आईएसआई के एक रिटायर्ड मेजर हैं जिनका नाम सांइ मियां अब्दुल खलीक है और इन्हें मियां मिट्‌ठू के नाम से पहचाना जाता है. मिट्‌ठू साहब का मानना है कि दुनिया के सभी लोगों को मुस्लिम हो जाना चाहिए और इसके लिए फरेब से लेकर दूसरी कोई भी हरकत करनी पड़े तो वह जायज है. मियां मिट्‌ठू अपने किए कारनामों में इस बात को खुलकर बताते हैं कि अब तक वो कितने लोगों को जबरन इस्लाम में ला चुके हैं और यह भी कि इसके चलते वे दीन की कितनी सेवा करते हैं. डॉक्टर जेसिका के बारे में जैसे ही मियां मिट्‌ठू को पता चला था तभी तय कर दिया गया था कि जैसे भी हो जेसिका को सायरा खातून बनाकर ही दम लेना है और इसी के चलते जेसिका को अगवा कर जबरन सायरा बना दिया गया.