February 11, 2026
वर्ल्ड

Pakistan में 80 से ज्यादा सैनिकों को बीएलए ने मार गिराया

बलूचिस्तान में बीएलए ने 80 पाकिस्तानी सैनिक मारे
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बड़े हमले करते हुए 80 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को मार दिया और 18 को बंधक बना लिया है। खुद बीएलए ने यह दावा किया कि उसके हाथों दस से ज्यादा अलग अलग जगहों पर किए गए हमलों में मरने वाले पाकिस्तानी फाजियों की संख्या अस्सी से ज्यादा भी हो सकती है जबकि 18 फौजी उसकी गिरफ्त में हैं। हमले करीब 10 घंटे तक क्वेटा, मस्तुंग, कलात, ग्वादर, नुश्की और सिबी जैसे इलाके शामिल हैं। इन हमलों में 30 से पाकिस्तानी सरकारी संपत्तियां भी ध्वस्त की दिया जिसमें पुलिस थाने, प्रशासनिक भवन और संचार व्यवस्थाएं भी ध्वस्त हुई हैं। पाकिस्तानी सेना ने अब तक सिर्फ दस जवानों की मौत को स्वीकार किया है और बताया गया है कि इन हमलों की जवाबी कार्रवाई में बीएलए के करीब 92 हमलावरों को मारा गया है। बीएलए बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की माँग कर रही है। लगातार हो रहे हमलों ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्वादर पोर्ट और अन्य रणनीतिक ठिकानों पर हमले से यह साफ हो गया है कि बीएलए की क्षमता अभी भी मजबूत है। विश्लेषकों का मानना है कि इतने बड़े पैमाने पर समन्वित हमले पाकिस्तान की खुफिया और सैन्य तैयारी की कमजोरी को उजागर करते हैं।