February 11, 2026
वर्ल्ड

Mariyam Nawaz को सजने के लिए दिया चार करोड़ का बजट

लोग आटे दाल और दूध के लिए परेशान लेकिन मरियम के गाड़ी के टायर एक करोड़ में बदले गए

पाकिस्तान में आर्थिक संकट है और नागरिक महंगाई के नाम का रोना रो रहे हैं लेकिन हुक्मरानों के लिए महंगाई जैसी कोई चीज होती ही नहीं और यदि सरकार किसी महिला मुख्यमंत्री के लिए चार करोड़ का सजने संवरने का बजट पास कर दे तो कहना ही क्या। पाकिस्तान वाले पंजाब सूबे की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की सरकार ने हाल ही में चार करोड़ पाकिस्तानी रुपए का एक विशेष फंड जारी सिर्फ इसलिए किया है ताकि मरियम नवाज के मेकअप के खर्चे पूरे हो सकें। आदेश सामने आया तो लोगों ने हंगामा मचाना शुरु कर दिया कि मरियम के सिर्फ सजने-संवरने के लिए करोड़ों रुपए का बजट जनता के साथ अन्याय है लेकिन कुछ ही दिनों पहले जब मरियम की एक गाड़ी के टायर एक करोड़ में बदले जाने का बजट दिया गया था तब भी ऐसी ही आवाजें आई थीं जो धीरे धीरे ठंडी पड़ गईं। विपक्षी दल इसे जनता के पैसे की बर्बादी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि सरकार को जनता की बुनियादी जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए लेकिन बजट आधिकारिक तौर पर मंजूर हो ही गया है तो मरियम तो पार्लर में जाकर चार करोड़ उड़ाने के लिए अधिकृत हो ही गई हैं।