February 11, 2026
वर्ल्ड

Macron को पत्नी का ‘लाइव’ थप्पड़, वियतनाम यात्रा शुरु

वियतनाम की यात्रा पर पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति को नीचे खड़े स्वागत करने वाले डेलिगेशन ने देखा पिटते

फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों वियतनाम की यात्रा पर पहुंच और जमीन पर कदम भी नहीं रख पाए थे कि उन्हें एक जोरदार तमाचा पड़ा. यह तमाचा किसी और का नहीं बल्कि उनकी पत्नी ब्रिजिट ने जड़ा था और हद यह कि यह प्लेन के अंदर मारा गया गया तमाचा बाहर खड़े उन सारे वियतनामी अफसरों नेताओं को भी साफ दिखा जो मैक्रों को रिसीव करने पहुंचे थे.

दरअसल लैंडिंग के बाद जब गेट खुला तब मैक्रों वियतनामी डेलिगेशन को अभिवादन करने ठीक सीढ़ियों वाली जगह पर ही थे कि दरवाजा खुलते ही सभी को वेव कर अभिवादन करें लेकिन इसी बीच बाथरुम एरिया साइड में खड़ी उनकी पत्नी ने एक जोरदार तमाचा उन्हें चटका दिया. तमाचा खाए मैक्रों ने पहले तो यह दिखाने की कोशिश की कि कुछ नहीं हुआ और सीढ़ियों के नीचे खड़े वियतनामी अगवानी करने वालों की तरफ हाथ हिलाया लेकिन जैसे ही उन्हें लगा कि यह थप्पड़ तो कैमरे में रिकॉर्ड हो ही चुका है और यदि अगला पड़ गया तो खेल ज्यादा ही बिगड़ जाएगा, इसलिए वो तुरंत पत्नी की तरफ बढ़े जिससे बात कम से कम वियतनामी कैमरों से तो बच गई. होने को तो विमान के अंदर भी कैमरे होते ही हैं जिसमें मैक्रों का खिसियाना, पत्नी की तरफ से पैसेंजर साइड जाकर फिर सूट ठीक करते लौटना और यह कोशिश करना कि ब्रिजिट उनके हाथ में हाथ डालकर सीढ़ियां उतरें… सब कुछ साफ दिखा रहा है कि मैक्रों और उनकी पत्नी के बीच की हाथापाई साधारण नहीं है. मैक्रों ने कुछ देर तो हाथ ऐसे ही रखा जैसे ब्रिजिट अब नहीं तो अगली सीढ़ी पर हाथ में हाथ डाल कर उतरेंगी लेकिन गुस्से में तमतमाती मिसेस मैक्रों ने ऐसा कोई संकेत भी नहीं दिया कि उनका गुस्सा ठंडा पड़ा हो. मैक्रों की यात्रा की शुरुआत तो धमाकेदार हुई है और थप्पड़ की सारी क्लिपिंग्स सोशल मीडिया पर भी वायरल हैं.