Iran पर अमेरिका-इजराइल के हमले, युद्ध शुरु
खोमैनी के घर और दफ्तर से लेकर हवाई अड्डे तक निशाने पर, इजराइल ने बचाव के लिए आपात स्थिति घोषित की
लंबे समय से जिस बात की आशंका जताई जा रही थी आखिर आज पही हुआ, पहले ईरान पर इजराइल ने हमला किया और वहां के सभी प्रमुख लोगों के घेरों और दफ्तरों को निशाना बनाते हुए बमबारी की वहीं कुछ ही देर में अमेरिका ने भी इसमें कूद गया औjर अब बताया जा रहा है कि खोमैनी के घर और दफ्तर भी इन हमलों से अछूते नहीं रहे। तेहरान में संयुक्त कार्रवाई करते अमेरिका और ईरान ने व्यापक हमले शुरू कर दिए हैं। एक साथ 30 जगहों पर रॉकेट दागते हुए तेज धमाकों के साथ तेहान में जो तबाही शुरु हुई वह तेज से तेज होती जा रही है। इजराइल ने वीडियो करते हुए हमले के सबूत भी डाले हैं। तेहरान और मेहराबाद एयरपोर्ट पर धमाके हुए हैं। ईरानी मीडिया ने हमले को लेकर बताया कि धमाकों के चलते ईरान भी हवाई सीमा बंद कर दी गई है। ईरान की जवाबी कार्रवाई की संभावना के चलते इजराइल सतर्क भी है। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि हमले में खोमैनी बच गए हैं या मारे गए हैं लेकिन जिस तरह तीखे हमले लगभग सभी सत्ता के केंदा्रें पर किए गए हैं उससे साफ है कि कई बड़े नेता और सत्ता सूत्र मारे जाने की खबर आ सकती है। खोमैनी को कई दिनों से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है ऐसे में उनके बचने या मारे जाने को लेकर सवाल कुछ समय से चल ही रहे हैं। । अमेरिका ने ईरान पर परमाणु समझौते का दबाव बनाते हुए लड़ाकू विमानों और युद्धपोतों का बड़ा अमेरिकी बेड़ा तैनात है। एक बयान में इजराइल के रक्षा मंत्री काट्ज ने आपात स्थिति घोषित की है। हमलों की आशंका के बीच इजराइल में सभी स्कूल बंद हैं और लोगों को बंकरों में जाने को कहा गया है। हवाई सीमा की बंद कर दी गई है।
