Israel का दावा, खौमेनई का पसंदीदा कमांडर जारीजानी मारा गया
आइडीएफ ने नेतन्याहू का फोन करते हुए फोटो साझा किया और बताया कि यह फोन लारीजानी को मारने के लिए किया गया था
इजराइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज का कहना है कि ईरान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सेक्रेटरी अली लारीजानी को मार दिया गया है, लारीजानी की मौत हवाई हमले में हुई है। दावा किया गया है कि बेहद सटीक जानकारी के आधार पर लारीजानी को निशाना बनाकर हुए हमले में लारीजानी मारा गया । लारीजानी खौमेनेई के बहुत करीबी लोगों में से प्रमुख था। आईडीएफ ने बासिज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को भी मारने का दावा किया है। सुलेमानी के साथ इस फोर्स के कई बड़े अधिकारी मारे गए हैं। इजराइल ने कहा है कि रात भर चले कल के हमलों में कई बड़े लक्ष्य हासिल किए गए हैं। इनमें उन आतंकियों को भी निशाना बनाया गया जो इजराइल पर हुए आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। इस बीच ईरान ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जिन लारीजानी को इजरारइल मरार हुआ बता रहा है वो बयान जारी करेंगे।
