February 11, 2026
वर्ल्ड

Islamabad में झडपें हिंसक हुईं, इमरान को छोड़ने की मांग

बुशरा बीबी ने संभाली प्रदर्शनों की कमान

पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई को लेकर हो रहे प्रदर्शनों में अचानक आई तेजी से जहां हुकूमत की मुश्किलें बढ़ा दी हैं वहीं पीटीआई का कहना है कि वे इस बार इमरान की रिहाई के बिना वापस नहीं लौटने वाले हैं.इस्लामाबाद में हो रहे प्रदर्शनों को रोकने के लिए जहां प्रशासन ने चारों और कंटेनर लगा दिए हैं और आंसूगैस से लेकर फायरिंग तक से परहेज पनहीं किया जा रहा है वहीं प्रदर्शनकारी भी जान की परवाह किए बिना इन सभी प्रतिबंधों को धता बताकर हजारों की संख्या में इकट्‌ठे हो रहे हैं.

कल से आज तक में इन प्रदर्शनों में मारे जाने वाले पीटीआई समर्थकों की संख्या 12 बताई जा रही है जबकि सात पाकस्तानी रेंजर्स के भी मारे जाने की सूचना दी जा रही है.जो लोग घायल हुए हैं उनकी संख्या 200 से लगातार बढ़ रही है जबकि घायलों में सौ के करीब पुलिस और सुरक्षा में जुटे लोग हैं. इस्लामाबाद का पूरा नियंत्रण सेना को सौंप दिया गया है दूसरी तरफ इमरान की पत्:ङनी बुशरा बीबी ने भी सीधे मोर्चा संभाल लिया है और उन्होंने पीटीआई समर्थकों से कहा है कि इस बार इमरान को छुड़ाने के अलावा कोई चारा नहीं है. सेना को पूरा नियंत्रण सौंपते ही इस्लामाबाद में सीधी गोलीबारी की इजाजत दे दी गई है और सेना ने इस छूट का भरपूर उपयोग भी डी चौक पर किया जिसमें बीसियों प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं. इमरान समर्थकों ने उन्हें रोकने के लिए लगाए गए कंटेनर्स को ही अपना मं9 बना लिया है और इस्लामाबाद से बढ़कर यह आंदोलन दूसरे शहरों में भी तेजी से फैल रहा है.