March 25, 2026
वर्ल्ड

Iran War में समझौते की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप की समझौते की पेशकश रंग ला सकती है

ट्रंप के सीजफायर वाले दावे का पहले तो ईरान ने मजाक उड़ाया लेकिन अब प्रस्ताव पर सोचने को सहमत

ईरान पर हमले रोकने की ट्रंप की बात से अब इजराइल भी आंशिक रुप से सहमत नजर आ रहे हैं हालांकि उन्होंने यह कहा कि वे मिसाइलें बनाने वाले ठिकानों पर हमला अब भी कर रहे हैं लेकिन ईरान के कुछ बिंदुओं पर सहमति दिखाने की ट्रंप की बात पर नेतन्याहू के तेवर भी ईरान के प्रति नरम तो पड़े हैं। खबरें तो ये भी आ रही हैं कि अमेरिका मोहम्मद बागर गालिबाफ को ईरान की गद्दी पर बैठाना चाहता है जो अभी ईरानी संसद के स्पीकर हैं। कुछ खबरों में तो ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा के भी बातचीत के लिए तैयार होने की रिपोर्ट दी गई हैं लेकिन उनके बारे में ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि वो हैं भी या नहीं यही नहीं पता और यदि हैं तो कहां और कैसे हैं इस पर भी सवाल हैं। पांच दिनों तक अपनी ओर से हमले रोकने की बात कहते हुए ट्रंप ने कहा था कि हमने ईरान के सम्माननीय नेता से बात की है और वो 15 बिंदुओं पर तैयार हैं लेकिन उन्होंने इस लीडर का नाम नहीं सामने रखा। इस बीच ईरान ने अपने पड़ोसी देशों के कुछ ठिकानों पर हमले जारी रखे हैं लेकिन बातचीत के लिए उसने पहले ट्रंप का मजाक बनाने के बाद इस प्रस्ताव पर सोचने की बात तो मान ही ली है। यानी जो संकेत मिल रहे हैं वो तो यही हैं कि आने वाले पांच दिनों में इतनी तो प्रगति हो ही जाएगी कि वापस भीषण तरीके से लड़ाई की नौबत आए और यही वह संभावना है जिसके लिए पूरी दुनिया प्रार्थना कर रही है।