April 10, 2026
वर्ल्ड

Iran -America Conflict दुनिया ने ली राहत की सांस, 15 दिन युद्ध विराम

ईरान को जिस तरह से ट्रंप ने सभ्यता नष्ट कर देने की चेतावनी दी थी उससे पूरी दुनिया चिंतित थी

ईरान युद्ध के दौर में ट्रंप की दी हुई समयसीमा खत्म होने से ठीक पहले आखिर युद्ध विराम की घोषाा हो ही गई। ट्रंप और ईरान की तरफ से अघारची ने यह कह दियया कि अगले पंद्रह दिन न कोई हमला होगा और न ही युद्ध की दूसरी गतिविधियां चलेंगी। दोनों ही पक्षों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के साथ मुनीर का भी धन्यवाद कहा है। इसमें ईरान के झुकने का जो संकेत है वह यह है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत और सभी के लिए खोल देने की बात मानी है। ट्रंप ने पंद्रह दिन की शांति की घोषणा करते हुए कहा है कि ईरान पर हमले और बमबारी दो हफ्तों के लिए रोकी गई हैं और यह दोनों तरफ से लागू होने वाला सीजफायर है यानी ईरान भी कोई आक्रमण नहीं करेगा। ट्रंप ने यह भी कहा के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खोमैनी की मौत के बाद ईरान ने खाड़ी देशों के अमेरिकी ठिकानों और इजराइल पर जवाबी हमले किए थे और होर्मुज का समुद्री रास्ता बंद कर दिया था। ट्रंप ने मंगलवार रात 8 बजे तक की समयसीमा देते हुए यहां तक कह दिया था कि यदि ईरान नहीं माना तो पूरी एक सभ्यता नष्ट कर दी जाएगी और इसे परमाणु हमले तक की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा था। फैसले का असर कच्चे तेल की कीमतों पर तुरंत पड़ा है और अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत करीब 18 प्रतिशत गिरकर 92.60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई, जबकि ब्रेंट क्रूड 103.40 डॉलर तक पहुंच गया।