Imran की पार्टी ने कहा दिल के दौरे बाद भी ईलाज नहीं मिल रहा
इमरान खान के स्वास्थ्य पर विवाद, पार्टी का आरोप
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया इमरान खान को लेकर उनकी पार्टी ने गंभीर चिंता जताते हुए बताया है कि उन्हें लगातार बैक्टीरियल कल्चर दिया जा रहा था जिसके चलते उन्हें देर रात दिल संबंधी समस्या हुई और उन्हें जेल से अस्पताल ले जाना पड़ा है। पार्टी नेताओं का दावा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है लेकिन जेल प्रशासन और सरकार उनकी चिकित्सा देखभाल में लापरवाही बरत रही है। पीटीआई का यह भी कहना है कि न तो इमरान की जांचें ठीक से की गई हैं और न ही उन्हें ईलाज ही दिया जा रहा है। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन नहीं दिया है लेकिन इमरान की पार्टी पूरी तरह हमलावर है। इससे पहले इमरान की आंखों की रोशनी जाने संबंधी खबरें आई थीं और तब भी यही कहा गया था कि इमरान के साथ जेल में बदसुलुकी हो रही है लेकिन इस बार पार्टी कह रही है कि इमरान की जान को खतरा हो गया है और उनके साथ राजनीतिक प्रतिशोध लिया जा रहा है।
