Hinduja परिवार पर UK में कई मामले, अब यौन उत्पीड़न का भी जुड़ा
47 बिलियन की संपत्ति मानी जाती है परिवार की
ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार के कई सदस्य अलग अलग तरह के मुकदम झेल रहे हैं और अब इनमें मानव तस्करी और यौन उत्पीड़न के भी मामले जुड़ गए हैं. हिंदुजा परिवार के अजय, प्रकाश और कमल के अलावा बहू नम्रता तक पर आरोप लगे हैं कि वो जिन लोगों को अपने घर काम कराने लाए थे उनके पासपोर्ट रख लिए, उन्हें बहुत कम पैसे में काम करने पर मजबूर किया और एक तरह से उन्हें बंधक बना लिया. 47 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति वाला हिंदुजा परिवार की ऐसी हरकतों पर पहले भी कहानियां आ चुकी हैं. इस परिवार के सदस्यों पर अब यूके ही नहीं स्विटजरलैंड में भी मुकदमा हुआ है और वहां भी इन पर कम पैसे में बंधक बनाकर काम लेने के आरोप हैं. हिंदुजा समूह का मुख्यालय 1979 तक ईरान में रहा लेकिन इसके बाद उन्होंने यूरोप में व्यापार जमा लिया और वे ब्रिटेन में सबसे बड़े कारोबारी बतौर पहचाने जाने लगे. ग्रुप के संस्थापक परमानंद दीपचंद हिंदुजा के तीन बेटों – श्रीचंद, गोपीचंद और प्रकाश ने बाद में कामकाज संभाला और कंपनी का देश-विदेश में प्रसार किया. 2023 में श्रीचंद हिंदुजा के निधन के बाद गोपीचंद ने कामकाज संभाला. वैसे अब यह बात भी सामने आ रही ह ै कि ऊपर से एका दिखा रहे भाइयों में भी संपत्ति को लेकर काफी विवाद रहे हैं.
