February 11, 2026
वर्ल्ड

Hamas का आतंकी पाकिस्तान में भड़का रहा भारत का विरोध

पाकिस्तान में हमास कमांडर की खातिरदारी, लश्कर-ए-तैयबा के मंच पर नाजी जहीर, भारत-इजरायल चिंतित
पाकिस्तान के गुजरांवाला के एक कार्यक्रम में हमास का बड़ा आतंकी नाजी जहीर मुख्य अतिथि बनकर पहुंचा। यह कार्यक्रम उस संगठन ने किया था जिसे मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक चेहरा माना जाता है। आतंकी संगठनों के इस मेलजोल से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर आ गई हैं। नाजी जहीर पिछले कुछ समय से दक्षिण एशिया के आतंकी गुटों से संपर्क में है। 2023 में इजरायल पर हमले के बाद से वह कई बार पीओके में रैलियाँ करता भी देखा गया है। जैश-ए-मोहम्मद जैसे प्रतिबंधित संगठनों के साथ जुड़कर वह क्षेत्रीय आतंकी संगठनों के साथ आतंक की नई की साजिशें रच रहा है। हमास और लश्कर का जुड़ना भारत के लिए बड़ा सिरदर्द है। इन संगठनों के बीच संसाधनों, हथियारों और रणनीतियों का आदान-प्रदान शुरू हुआ, तो सीमा पार से आतंकी गतिविधियाँ तेज हो सकती हैं। इजरायल ने भारत से कहा है कि हमास को आतंकी संगठन घोषित करे ताकि इस गठजोड़ पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाया जा सके। गुजरांवाला की इस रैली और उसमें नाजी की मौजूदगी ने पाकिस्तान की दोहरी नीति को उजागर कर दिया है। एक तरफ वह वैश्विक मंचों पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का दावा करता है, वहीं दूसरी तरफ उसके यहाँ खुलेआम हमास जैसे संगठनों के कमांडर रैलियाँ कर रहे हैं।