February 12, 2026
वर्ल्ड

France मुख्य विपक्षी उम्मीदवार ली पेन को चुनाव से रोका

एमानुएल मैक्रों की लोकपि्रयता से कहीं ज्यादा लुभा रही थीं दक्षिणपंथी मेरीन ली पेन

फ्रांस में मुख्य विपक्षी पार्टी और उसकी नेता, दोनों पर जुर्माना लगाते हुए राष्ट्रपति पद की सबसे सशक्त उम्मीदवार मेरीन ली पेन को चार साल की सजा सुना दी गई है. उन पर यूरोपियन संसद के पैसों के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है. फ्रांस के राष्ट्रपति चुनावों के लिए ली पेन सबसे मजबूत उम्मीदवार मानी जा रही हैं और उनकी लोकप्रियता भी एमानुएल मैक्रों से ज्यादा है लेकिन सजा के साथ उन पर अगले पांच साल के लिए चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

ली पेन के समर्थन में हजारों लोग प्रदर्शन करते हुए कह रहे हैं कि मैक्रों तानाशाहों जैसी हरकत पर उतर आए हैं और साजिशन ली पेन को सजा सुनाई गई है. ली पेन की चार साल की सजा में से दो साज तो निलंबित सजा है जबकि बाकी के दो साल उन्हें वह पहचान पट्‌टा पहन कर घूमना होगा जिससे उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी. ली पेन को सजा सुनाए जाने पर पूरी दुनिया से कड़ी प्रतिक्रिया आ रही हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति से भी इस बात पर चिंता जताई है कि जो व्यक्ति चुनावों में सबसे सशक्त उम्मीदवार हो सकता था उसे ही चुनावी प्रक्रिया से दूर कर दिया गया. रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने भ ली पेन को चुनावों से अलग किए जाने को खतरनाक कदम बताया है.