FBI Chief रहे मुलर की मौत पर ट्रंप बोले ‘अच्छा हुआ मर गया’
ओबामा ने मुलर की मौत पर दुख जताया लेकिन ट्रंप ने कहा लोगों अब परेशान नहीं कर सकेगा मुलर
अमेरिकी खुफिया एजेंसी के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर की मौत पर जिस तरह की प्रतिक्रिया ट्रंप ने दी है वह अपने आप में इस हिसाब से अलग है कि आज तक किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ही किसी कर्मचारी को लेकर इस तरह से नहीं कहा कि अच्छा हुआ वह मर गया, मुझे इससे खुशी हुई। मुलर का 81 साल की उम्र में निधन हुआ और पार्किसंस से पीड़ित मुलर 2013 में एफबीआई चीफ के पद से रिटायरमेंट ले चुके थे। ट्रंप ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है रॉबर्ट मुलर के निधन पर मुझे खुशी है क्योंकि अब वह निर्दोर्षों को नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा। ट्रंप से ठीक उलट पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी मुलर को इतिहास के सर्वश्रेष्ठ चीफ में से एक बताया। सोचा जा सकता है कि आखिर ट्रंप की मुलर से इस कदर नाराजी की वजह क्या रही होगी और जवाब यह है कि मुलर इस बात की जांच को अपने स्तर पर ही काफी जोर देकर जांच कर रहे थे कि कहीं ट्रंप के पहले टर्म वाले चुनाव की जीत में रुस की कोई भूमिका तो नहीं थी। ट्रंप ने हमेशा कहा कि मुलर इस विच हंट के जरिए उनको उलझाना चाहते हैं और यह सब राजनीतिक इशारों पर किया जा रहा है, मुलर ने ट्रंप के खिलाफ 448 पन्नों की रिपोर्ट भी दी थी और 34 रुसी लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दिए थे।
