February 16, 2026
वर्ल्ड

Epstein Files ने उगले कई नाम, बिल क्लिंटन से बिल गेट्स तक कई शामिल

हाउस डेमोक्रेट्स ने जारी कीं 68 नई तस्वीरें

अमेरिका में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े मामले में 18 दिसंबर 2025 को अमेरिकी हाउस डेमोक्रेट्स ने एपस्टीन की संपत्ति वाली 68 नई तस्वीरें सार्वजनिक कीं। यह कदम उस समय उठाया गया जब अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) को एपस्टीन केस से संबंधित सभी अनक्लासिफाइड फाइलें सार्वजनिक करने की कानूनी समयसीमा का सामना करना था। इन तस्वीरों में डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयूके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स, मशहूर फिल्ममेकर वुडी एलन, गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन, दार्शनिक नोम चॉम्स्की और डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन भी हैं।

तस्वीरों में से कई बिना कैप्शन, तारीख या स्थान के हैं। कुछ तस्वीरों में महिलाओं के पासपोर्ट, संपत्ति योजनाएं और यहां तक कि व्लादिमीर नाबोकोव के उपन्यास “लोलिता” से उद्धरण महिलाओं के शरीर पर लिखे हुए दिखाई देते हैं। इन तस्वीरों ने अमेरिकी समाज में गहरी चिंता पैदा कर दी है क्योंकि वे एपस्टीन के नेटवर्क की जटिलता और उसके सामाजिक दायरे की झलक देती हैं। हाउस डेमोक्रेट्स ने कहा है कि इन तस्वीरों का मतलब यह नहीं कि इनमें दिख रहे लोगों ने आपराधिक काम किया ही हो। जेफ्री एपस्टीन फाइलें पहले भी सुर्खियों में रही हैं। उस पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगे थे। 2019 में जेल में उसकी मौत हो गई थी, लेकिन उसके संपर्कों और नेटवर्क को लेकर लगातार नए खुलासे होते रहे हैं।