February 11, 2026
वर्ल्ड

Elon Musk ने छेड़ी ईवीएम पर नई बहस

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों से पहले टेस्ला और सोशल मीडिया ‘एक्स’ के मालिक एलन मस्क ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर नई बहस छेड़ दी है, मस्क का कहना है कि भले ही इस बात की संभावना बेहद कम हो कि ईवीएम हैक हो सकती है लेकिन संभावना तो है. मस्क ने एआई और हैकिंग के खतरे गिनाते हुए सोशल मीडिया पर कहा है कि हमें ईवीएम को हटा देना चाहिए क्योंकि इनके हैक होने का खतरा भले कम हो लेकिन वह कम भी बहुत ज्यादा है. प्यूर्टाे रिको में हुई ईवीएम गड़बड़ी का हवाला देने वाले एक ट्वीट को रिट्वीट करते उन्होंने यह सलाह दी है. जिस ट्वीट को उन्होंने मेंशन किया है उसमें बताया गया कि प्यूर्टो रिको में ईवीएम को लेकर हजारों शिकायतें आईं, वो तो अच्छा था कि इनका पेपर ट्रेल उपलब्ध था वरना इसे समझ पाना तक मुश्किल होता. वैसे ईवीएम से जहां भी चुनाव होता है वहां पेपर ट्रेल होता ही है जिसे वीवीपैट कहा जाता है. एलन के इस दो लाइना ट्वीट ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है, भारत में भी ईवीएम पर विपक्ष कई बार सवाल उठा चुका है और हर बार चुनाव आयोग इसका अपनी तरफ से समाधान करने की भरपूर कोशिश भी करता है. हालांकि भारत में वीवीपैट सहित कई अतिरिक्त प्रयास किए गए हैं कि ईवीएम पर भरोसा बना रहे लेकिन एलन मस्क ने तो दुनिया के उन सभी चुनावों पर सवाल उठा दिया है जहां ईवीएम से चुनाव होते हैं. मस्क का तो साफ मत है कि हमें मतदाता पर्चियों की ओर लौट जाना चाहिए. वैसे भारत और अमेरिका में ईवीएम की प्रोसेस में काफी फर्क है क्योंकि वहां इंटरनेट के कनेकट किए जाने का काम पड़ता है जबकि भारत में ईवीएम एक बार भी नेट कनेक्टिविटी से नहीं जुड़ती है.