March 24, 2026
वर्ल्ड

Donald Trump बोले ईरान पर पांच दिन कोई हमला नहीं, बात होगी

अचानक से हुए इस फैसले पर कई तरह की शंका कुशंकाएं, इजराइल और ईरान ने इस बारे में अभी पत्ते नहीं खोले

ईरान जंग के बीच एक बड़ी खबर यह है कि ट्रंप ने पांच दिन तक कोई हमला न करने की बात कह दी है। ट्रंप ने दावा किया है कि हम ईरान के सबसे बड़े बिजली उत्पादन वाली जगह पर हमला करने ही वाले थे कि ईरान ने बात करने की पेशकश कर दी और यदि पांच दिन तक सब कुछ ठीक रहा तो इस लड़ाई को और भी रोका जा सकता है। ट्रंप ने यह तो कहा कि एक सम्मानित ईरानी नेता से इस बारे में बात हुई है लेकिन उन्होंने इस नेता का नाम नहीं बताया। इस पूरे एपीसोड में सबसे अचरज वाली बात यह है कि ईरान ने ऐसी किसी भी बातचीत से इंकार कर दिया है। यानी ईरान सीधे सीधे ट्रंप को झूठा करार दे रहा है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान से मजबूत बातचीत हुई है और कई बड़े मुद्दों पर सहमति बन गई है या बनने की संभावना है। अमेरिका की तरफ से स्टीव विटकॉफ और कुशनर ने ईरान के साथ बातचीत की और यह बात सामने आई कि दोनों देश समझौता करना चाहते हैं और समझौते की इच्छा रखते हुए टेलीफोनिक बातचीत कर सकते हैं। हालांकि ट्रंप ने यह जरुर कह दिया कि इस बारे में मुज्तबा से यानी नए सुप्रीम लीडर से कोई बात नहीं हुई है जबकि करीब 15 बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है। ट्रंप ने कहा कि अगर अगले पांच दिन सकारात्मक रहते हैं, तो यह संकट पूरी तरह भी खत्म हो सकता है लेकिन समझौते की गारंटी नहीं दी जा सकती। फिलहाल हालत संवेदनशील हैं लेकिन बातचीत के दावे भी कुछ कम नहीं हैं। हालांकि इजराइल और ईरान, दोनों का ही स्टैंड इस बारे में साफ नहीं है। वैसे ट्रंप के इस नए दांव को इस बात से भी जोड़कर देखा जा रहा है कि उनके 48 घंटे वाली चेतावनी को भी ईरान ने गंभीरता से नहीं लिया था और ट्रंप समझ रहे हैं कि ईरान जिसस अंदाज में प्रति उततर दे रहा हे वह दिन ब दिन खतरनाक होता जा रहा है इसलिए शांति की बात एक नया दांव हो सकती है। बकौल ट्रंप हम उन्हें मारना नहीं चाहते वरना यदि उनके बिजली संयंत्र पर ही हम बम फेंक दें तो कई बिलियंस का नुकसान तय हो जाता।