February 11, 2026
वर्ल्ड

Congo में खदान धंसी 227 मारे गए

महंगी धातु कोल्टन की खदान में बारिश की वजह से हुआ हादसा

अफ्रीकी देश कांगो में एक खदान के धंस जाने से 227 लोगों की जान चली गई है। कांगो के रुबाया क्षेत्र में एक कीमती धातु कोल्टन निकालने का काम किया जाता है, यहां यह समय बारिश का है और इसी दौरान खदान अचानक धंस गई जिसमें मारे गए 227 लोगों में पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। रुबाया की खदानों से कोल्टन खोदा जाता है जिससे टैंटलम नाम की धातु निकाली जाती है जो कंप्यूटर व मोबाइल आदि में काम आती है। इन खदानों से दुनिया भर का लगभग 15 प्रतिशत टैंटलम पाया जाता है। यही वजह है कि इस क्षेत्र पर विद्रोहियों की लंबे समय से निगाह थी और अब यह क्षेत्र उन्हीं के कब्जे में है। कांगो सरकार का कहना है कि शव निकालने का काम जारी है जबकि बीस घायलों का इलाज जारी है।