February 11, 2026
वर्ल्ड

Canada के स्कूल में हमला, दस मरे, 25 घायल

गोलीबारी करने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या की

कनाडा के पूर्वोत्तर ब्रिटिश कोलंबिया स्थित ‘टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल’ में भीषण गोलीबारी करते हुए हमलावर ने दस लोगों को मार डाला, बाद में हमलावर भी मृत पाया गया। स्कूल के अंदर मरने वालों की संख्या आठ है जबकि दो अन्य लोग पास के एक घर में मृत पाए गए. हमले में कुल 11 लोगों की जान गई है और 25 लोग घायल हुए हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर है. स्कूल के बाहर भारी पुलिस बल मौजूद है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. रॉयल कनाडाई माउंटेड पुलिस के अनुसार हमलावर ने स्कूल को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. कई लोगों की जान लेने के बाद हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. हमले में घायल 25 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें दो घायलों की स्थिति नाजुक है. पुलिस ने हमलावर की पहचान कर ली है, हमले के पीछे का उद्देश्य क्या था, यह स्पष्ट नहीं है. पुलिस हमलावर के घर और सोशल मीडिया की जांच कर रही है. इस हमले ने देश में बंदूक नियंत्रण कानूनों और शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा पर बहस छेड़ दी है.