March 31, 2026
वर्ल्ड

Bangladesh की पीएम का अरबपति खानसामा

शेख हसीना को पता चला तो वो खुद हैरान रह गईं
बांगलादेश को अब तक आर्थिक रुप से कमजोर देश में गिना जाता रहा है लेकिन एक घटना बताती है कि हालात क्या हैं, यदि कोई आपसे कहे कि एक खानसामा कितनी कमाई कर सकता है तो आप लाखों से ऊपर नहीं जा पाएंगे. यदि कोई कहे कि प्रधानमंत्री के घर काम करने वाला खानसामा है तब भी आप यह अंदाजा नहीं लगा सकेंगे कि शेख हसीना का खानसामा आज 278 करोड़ से ज्यादा का असामी है और यह अरबपति अब अमेरिका में शिफ्ट होकर पूरी दुनिया प्राइवेट जेट से घूमता है. जहांगीर आलम नाम का ह शख्स बांगलादेशियों से यह कहकर पैसा लूटता था कि वह प्रधानमंत्री का दायां हाथ है और जो भी काम चाहे वह करवा सकता है. लोग इसे पैसा दे भी देते थे और यदि प्रधानमंत्री के स्तर का काम हो तो पैसा भी उसी स्तर पर आता था. जब कुछ लोगों ने इसकी जानकारी निकाली तो पता चला कि वह एक समय शेख हसीना के घर आने जाने वालों को चाय पानी देने का काम करता था और फिर उसे बतौर खानसामा रख लिया गया.जिन लोगों ने इसे काम करवाने के बदले पैसा दिया था उनके लिए चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि वह नौकरी छोड़कर अब अमेरिका में जा बसा है और प्राइवेट जेट से दुनिया की सैर का अपना सपना इन दिनों वह पूरा कर रहा है. इस खुलासे से खुद शेख हसीना भी हैरान हैं. उनका कहना है कि इस बात की जांच की जाएगी कि जितनी उसकी तनख्वाह थी उससे इतना बड़ा पैसा कमाने में उसे 13 हजार साल लग जाते, अब हसीना उसकी जांच कराने की बात कर रही हें लेकिन जहांगीर का आलम यह है कि वह अमेरिका में मजे से है.