Artemis II चांद की यात्रा और मंगल के लिए रिहर्सल
आर्टेमिस-2, इंसान की सबसे लंबी छलांग, अब तक की सबसे ज्यादा दूरी तय करेेंगे चार यात्री
अंतरिक्ष यात्राओं के मामले में चार लोगों को चंद्रमा के भी पार लेकर गया आर्टेमिस-2 इसलिए खास है क्योंकि यह इंसान को अब तक तय की गई सबसे ज्यादा दूरी पर ले गया है। नासा का यह ऐतिहासिक मिशन अंतरिक्ष विज्ञान की नई ऊंचाई छूने की तैयारी में है। 1970 में बनाए अपोलो 13 के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आर्टेमिस-2 इंसानों को 4,06,773 किलोमीटर दूर तक ले जाएगा। आर्टेमिस-2 के चार अंतरिक्ष यात्री अब इंसान की सबसे लंबी दूरी की अंतरिक्ष यात्रा का ही क्रम पूरा नहीं करेंगे बल्कि वे इस अंतरिक्ष यान के साथ कई रिकॉर्ड के साक्षी बनेंगे। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की तुलना में लगभग हजार गुना ज्यादा तय करते हुए यह टीम चांद के उस हिस्से को बेहद पास से देखेगी जो पृथ्वी से दिखाई नहीं देता इसे लूनर फ्लाईबाय कहा जा रहा है। आर्टेमिस-2 मिशन इस लिहाज से भी खास है क्योंकि इसमें वापसी के दौरान फ्री-रिटर्न ट्रैजेक्टरी काम करेगी और इंजन की जरुरत नहीं होगी क्योंकि चांद का गुरुत्वाकर्षण इसे धरती तक पहुंचा देगा। ओरियन जब जमीन पर लौटेगा तब वायुमंडल में प्रवेश करते हुए उसकी स्पीड 40 हजार किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा रहेगी। आर्टेमिस-2 की यह यात्रा चांद से आगे की तो यात्रा है ही बल्कि इससे मंगल पर इंसान को भेजने के प्रयोग की भी रिहर्सल माना जा रहा है।
