February 11, 2026
वर्ल्ड

AI चैटबॉट ने कहा मार डालो मां बाप को

कई मामलों में अजीब सलाह दे चुका है चैटबॉट
एक अमेरिकी किशोर ने एआई चैटबॉट को अपनी समस्या बतते हुए कहा कि उसके मां बाप लगातार उस पर इस बात का दबाव बना रहे हैं कि उसे स्क्रीन टाईम कम करना चाहिए, इस लड़के ने एआई से इस समस्या का हल जानना चाहा तो चैटबॉट ने उसे सलाह दी कि उसे बजाए स्क्रीन टाईम कम करने के, अपने मां बाप को मार ही डालना चाहिए. ऐसा कुछ हुआ कि लड़के के पैरेंट्स ने भी चैटबॉट का यह जवाब पढ़ लिया और उन्होंने अब एआई चैटबॉट की मालिक कंपनी पर केस भी कर दिया है लेकिन सवाल यह है कि क्या कृत्रिम बुद्धि अब उस स्तर पर पहुंच गई है जहां वह इंसानों को इस तरह की सलाह देने लग जाए.

इससे पहले भी चैटबॉट ने खतरनाक जवाब दिए हैं और वह तो भला हो इंसानी दिमाग का जिसने इन जवाबों को अंतिम सत्य मानकर उन पर अमल करना शुरु नहीं कर दिया. चैटबॉट को इंसानों के भावनात्मक शोषण के लिए भी दोषी पाया जा रहा है.