February 12, 2026
विदेश

Nepal में राजा की वापसीर को लेकर हो रहे बड़े प्रदर्शन

नेपाल में इन दिनों सरकार के खिलाफ और राजपरिवार की वापसी को लेकर जमकर प्रदर्शन हो रहे हैं. सोलह साल पहले नेपाल ने राजसत्ता दोड्कर प्रजातंत्र का रुख किया था लेकिन तब से वहां अधिकतर कम्युनिस्ट सरकारें बनी हैं और कई मामलों में तो लोकतंत्र का मखौल ही बन गया. हालांकि नेपाल में राजसत्ता के साथ ही संसद का भी अपना वजूद था लेकिन 2005 में राजा ज्ञानेंद्र ने जिस तरह संसद भंग की उसके बाद से राजा का विरोध लगातार बढ़ा और 2006 से अब तक राजा की सत्ता वहां नहीं रही लेकिन अब प्रदर्शग्नकारी कह रहे हैं कि हमारा अस्तित्व राजा के बिना नहीं है और नेपाल राजा की अगुवाई के बिना अपना वजूद और पहचान खोता जा रहा है.