March 29, 2026
विदेश

Hamas ने कहा वे 40 बंधक जिंदा ही नहीं बचे, क्या वापस करें

इजराइल के उन बंधकों को लेकर हमास का बड़ा बयान आया है जिन्हें छुड़ाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास जारी थे. हमास की ओर से कहा गया है कि इजराइल के जिन 40 बंधरकों को छ़ुडवाने की कोशिश इजराइल के साथ अमेरिका व अन्य देश कर रहे हैं वे जिंदा ही नहीं बचे तो वह कैसे वापस कर सकता है. हालांकि अभी भी हमास ने सभी बंधकों के मारे जाने की बात नहीं कही है. वैसे इजराइल की ओर से बंधकों काे रिहा कराने के प्रयास को यह भी झटका लगा है कि हमास अपनी सारी मांगें मानने की जिद पर है जिसमें यह बात भी शामिल है कि इजराइल उन 700 कैदियों को छाेड़ दे जो इजराइली जेलों में हें और इनमें से 100 तो वे हैं जिन्हें इजराइली नागरिकों को मारने के अपराध में आजीवन कैद की सजा मिली है. अमेरिकी एजेंसी अीआइएस और इजराइली एजेंसी मोसाद अब भी इस प्रयास में हैं कि बचे हुए बंधक हमास से छुड़ाए जा सकें.