Team India ने न्यूजीलैंड को हराकर दर्ज की टी ट्वेंटी वर्ल्डकप 2026 की फाइनल जीत
न्यूजीलैंड की टीम 96 रन पहले ही ऑलआउट हो गई और नहीं हासिल कर सकी 256 का स्कोर
टी ट्वेंटी के विश्व कप 2026 फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह हरा कर यह कप अपने नाम कर लिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत के दिए 256 रन के पहाड़ का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 96 रन पहले ही आउट हो गई और भारत के खाते में लगातार टी 20 कप की फाइनल की जीत दर्ज हो गई। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला जबकि आज के मैच में चार विकेट चटकाने वाले जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। भारत की ऐतिहासिक जीत: फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। ओपनरों ने तेजी से रन बनाए और मध्यक्रम ने इस लय को बरकरार रखा। चौके-छक्कों की भी इस मैच में कोई कमी नहीं रही। 250 से ऊपर का स्कोर न्यूजीलैंड पर दबाव बनाने के लिए पर्याप्त था और भारतीय गेंदबाजों ने इस बड़े स्कोर का जमकर दबाव बनाते हुए न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से न सिर्फ गलतियां कराईं बल्कि धड़ाधड़ उनके विकेट भी ले डाले। जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से चार विकेट झटके। उनके साथ अन्य गेंदबाजों ने भी सटीक लाइन-लेंथ से रन रोकने और विकेट लेने का काम किया।नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाखों दर्शक इस ऐतिहासिक जीत के गवाह बने। यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास है क्योंकि टीम ने लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप फाइनल में जीत हासिल की है।
