February 18, 2026
देश दुनिया

Wipro ने भी रोबोडॉग को लेकर बोला झूठ, चीन से खरीद कर अपना बताया

एआई समिट में एक के बाद एक पकड़ा रहे हैं संस्थान जो चीनी माल को अपना इनोवेशन बता कर पेश कर रहे

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में ऐसा नहीं कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने ही चीनी रोबोट को अपना प्रोडक्ट बताकर पेश कर दिया हो बल्कि अब इस मामले में विप्रो का भी नाम जुड़ गया है। मजे की बात यह है कि जिस कंपनी के रोबोडॉग को गलगोटिया ने अपना बताया उसी कंपनी के दूसरे प्रोडक्ट पर विप्रो ने अपना दावा कर दिया था।
विप्रो ने अपने पवेलियन में यूनिट्री के रोबो डॉग को ‘टीजे’ नाम देकर दिखाया जबकि गलगोटिया ने उसका असली नाम बदलकर उसे ओरियोन की तरह सामने रखा था। विप्रो के प्रतिनिधियों ने मीडिया को टीजे रोबो डॉग अपना प्रोडक्ट बताते हुए इसकी जमकर तारीफ की। कंपनी यह बताने से भी नहीं चूकी कि उसने आपदा प्रबंधन जैसी खतरनाक परिस्थितियों में इंसानों की मदद के हिसाब से इस प्रोडक्ट को बनाया है। हालांकि यह इतना सफेद झूठ था कि उसे तुरंत पकड़ा ही जाना था और लोगों ने वहीं सर्च कर बता दिया कि यह तो चीन की यूनिट्री का जीओ टू एआई मॉडल है। सरकार ने गलगोटिया को तो तुरंत पैवेलियन खाली कर निकल जाने को कह दिया लेकिन विप्रो पर ठीक ऐसा ही झूठ बोलने के लिए क्या कार्रवाई होती है यह देखना रोचक होगा।