February 11, 2026
देश दुनिया

Uttar Pradesh में जन गण मन के साथ वंदे मातरम भी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि सभी स्कूलों में गायन होगा अनिवार्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य करने का ऐलान किया है। यह निर्णय राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति यात्रा के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति सम्मान का प्रतीक है। अब प्रदेश के सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी शिक्षण संस्थानों में हर दिन की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से होगी। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए और सभी विद्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता और देशप्रेम का वातावरण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के प्रति सम्मान और गर्व की भावना जगाना है। ‘वंदे मातरम्’ के गायन से बच्चों में राष्ट्रभक्ति का संस्कार विकसित होगा।” उन्होंने यह भी कहा कि भाषा, जाति या विचारधारा के नाम पर देश को बांटने की कोशिशें सफल नहीं होंगी। अब ‘वंदे मातरम्’ का पाठ प्रार्थना सभा के दौरान किया जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे ‘जन गण मन’ का गायन होता है