Swati Maliwal का भगवंत मान पर तंज
आप के सीएम से आप सांसद ने पूछा सवाल-जूतों के लिए दो हेड कांस्टेबल क्यों लगाने पड़े
मान के जूतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए दो हेड कांस्टेबल वाले मामले में अब आम आदमी पार्टी की ही सांसद स्वाति मालीवाल ने सवाल उठाए हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जूतों की सुरक्षा के लिए दो हेड कांस्टेबल लगाए जाने पर आम आदमी पार्टी की ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पूछा है कि ये ही लोग वीआईपी संस्कृति खत्म करने की बात करते हैं लेकिन अब वे ही लोग अब अपने जूते उठाने के लिए भी पुलिस की ड्यूटी लगा रहे हैं। पुलिसवाले सीएम के जूतों की सुरक्षा करेगी, तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा? मालीवाल ने मान की पढ़ाई लिखाई पर भी सवा उठाते हुए कहा है कि सीएम भगवंत मान से ज़्यादा पढ़े-लिखे दो पुलिसकर्मियों को मान के जूतों की रखवाली की ड्यूटी देकर पुलिस फोर्स का अपमान और जनता के पैसों की बर्बादी की जा रही है। मालीवाल का कहना है कि आखिर मान को इतने महंगे जूते पहनने की क्या जरूरत है, जिनके खोने के डर से दो हेड कांस्टेबल को तैनात कर दिया जाए. भगवंत मान के अलावा स्वाति मालीवाल ने ‘सुपर मुख्यमंत्री’ कहते हुए केजरीवाल पर भी निशाना साधा और कहा कि सीएम और सुपर सीएम मिलकर पुलिस फोर्स का मजाक बना रहे हैं.
