February 11, 2026
देश दुनिया

Statue Of Liberty से बड़ी मुरुगन मूर्ति पर बढ़ा विवाद

अमेरिका में 130 एकड़ में फैले मंदिर में लगना है स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से बड़ी मुरुगन की मूर्ति
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के 130 एकड़ क्षेत्र में बन रहे मुरुगन मंदिर पर अमेरिकी सवाल उठा रहे हैं और पूछ रहे हैं कि मुरुगन की मूर्ति ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ से भी बड़ी बनाए जाने की इजाजत कैसे दी गई. कट्‌टर अमेरिकी ईसाईयों का कहना है कि यह अमरहिका के संस्थापक मूल्यों के खिलाफ है और एक ईसाई देश में भारतीय समुदाय की ऐसी सांस्कृतिक पहचान गलत संदेश देती है। नॉर्थ कैरोलिना के मोंक्योर में रहे इस मंदिर में 130 फीट की भगवन मुरुगन की मूर्ति स्थापित लिए जाने की योजना है. यानी इसकी ऊंचाई स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी अधिक होगी। मूर्ति की इसी ऊंचाई पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी विशाल मूर्ति क्यों बनाई जा रही है. मुरुगन की मूर्ति के साथ ही स जगह को पर्यटन स्थल और सांस्कृतिक केंद्र बनाने की योजना है। इस पर सोशल मीडिया में हिंदू विरोधी टिप्पणियां करते हुए कहा जा रहा है कि मुरुगन युद्ध के देवता हैं और उनकी मूर्ति को लगाया जाना धार्मिक आक्रामकता का प्रतीक है.

जो मूल्यों के मुताबिक नहीं है. यहां तक कि अमेरिकी मीडिया भी इस बात के पीछे पड़ा है कि आखिर अमेरिका में 130 एकड़ जमीन खरीदी कर इतना विशाल मंदिर बनाने के पीछे फंडिंग कैसे आ रही है. वहीं मंदिर बना रही समिति और इसके समर्थकों का कहा है कि हमें धार्मिक स्वतंत्रता और संस्कृति संरक्षण का अधिकार है। यूं भी भारत में कई विशाल यीशु मूर्तियाँ हैं, जिन पर कभी विवाद नहीं हुआ। ऐसे में अमेरिका में मुरुगन मूर्ति पर आलोचना दोहरे मानदंड को दिखाती है। यूं तो यह मंदिर परियोजना 2018 से आकार ले रही ै लेकिन जैसे जैसे इसकी भव्यता सामने आ रही है कुछ विरोधियों से स्वर तेज होते जा रहे हैं.