Sabrimala मंदिर से सोना चुराने वालों पर ईडी के छापे
सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी मामले में ईडी के छापे
सबरीमाला के अयप्पा मंदिर से सोना चोरी होने और उसकी जगह अन्य धातुएं लगा देने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में कुल 21 स्थानों पर छापा मार कर तलाशी शुरू की है। इस अभियान में तमिलनाडु के शहर अंबत्तूर और चेन्नई में छह स्थानों पर छापा मारकर तलाशी हुई है। इडी की टीमों ने आज अंबत्तूर सहित चेन्नई के 6 स्थानों पर छापेमारी की है। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों नेआज त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पीएच पद्मकुमार के घर पर पहुंच कर तलाशी शुरू की है। 2019 में सबरीमाला अयप्पा मंदिर के सोने से मढ़े दरवाजे और प्रतिमाओं की मरम्मत के बाद से सोना चोरी का मामला सामने आया था। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। जांच में यह बात पता चली कि 43 किलोग्राम सोने में से 4.5 किलोग्राम सोना चोरी किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि अलग अलग रसायनों का उपयोग कर सोना निकाला गया। जांच के बाद मंदिर से पदाधिकार राजीव कंदरू क भी इस सोना चोरी मामले में शामिल पाया गया। इस मामले में राजीव कंदरू सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
