February 25, 2026
देश दुनिया

Sabrimala के मुख्य पुजारी को मिली क्लीन चिट, वाम सरकार पर सवाल

सबरीमाला सोना चोरी में तंत्री को कोर्ट ने दी क्लीनचिट
सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी मामले में केरल की राजनीति गरमा गई है। मंदिर के मुख्य पुजारी कंदारारू राजीवरू एसआईटी की गिरफ्त से 41 दिन बाद तब छूटे जब कोल्लम विजिलेंस कोर्ट ने उन्हें क्लीनचिट देते हुए कहा कि इस सबमें राजीवरु कतई लिप्त नहीं पाए गए। एसआईटी ने राजीवरु को मुख्य आरोपित उन्नीकृष्णन पोट्टी से जोड़ा था लेकिन कोर्ट में ये तर्क टिक नहीं सके। कोर्ट ने कहा कि मंदिर की मूर्तियों और आवरणों के रखरखाव की जिम्मेदारी त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (को देखना थी। बाहर आने पर अब राजीवरू ने सरकार को घेरतेसरकार तभी से किसी न किसी तरह फंसाने की कोशिश कर रही है जब उन्होंने 2018 में महिलाओं के मंदिर प्रवेश परंपरा के बचाव की बात की थी। इस मामले में सीपीएम और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। मुख्य आरोपित पोट्टी को लेकर दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। टीडीबी के पूर्व अध्यक्ष एन. वासु और पूर्व विधायक पद्मकुमार के नाम आने से भी राजनीति गरमा गई है। सोना पिघलाने और चोरी की जानकारी वासु को थी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। सचाल तो अब एसआईटी पर भी हैं कि आखिर उसने किसके इशारे पर राजीवरु को फंसाने की कोशिश की और इसे लेकर राजीवरु मुखर रुप से कह रहे हैं कि वाम सरकार उन्हें हर कीमत पर फंसाने की कोशिश में है।