February 11, 2026
देश दुनिया

Royal Challangers की जीत के जश्न पर हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगे जवाब

कर्नाटक क्रिेकेट के दो पदाधिकारियों ने दिया अपने पद से इस्तीफा

आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ और उसके चलते हुई मौतों को लेकर अब जिम्मेदारी तय करने को लेकर कर्नाटक हाइकोर्ट ने सवाल रखे हैं. इससे पहले इस मामले में विराट कोहली पर भी मामला दर्ज हो चुका है हालांकि वो छुटि्टयां मनाने विदेश जा चुके हैं. कर्नाटक हाइकोर्ट ने नौ सवालों के जवाब इस मामले में चाहे हैं जिसमें यह भी पूछा गया है कि आरसीबी को इस पैमाने पर जश्न मनाने के लिए किसने अनुमति दी थी. हाइकोर्ट ने यह भी पूछा है कि यह निर्णय कब और कैसे लिया गया, क्या आयोजकों ने इसके लिए आवश्यक अनुमति ली थी. राज्य सरकार से ये सवाल पूछते हुए कोर्ट ने सरकार से 10 जून तक सभी सवालों का विस्तृत जवाब देने के लिए कहा है. कर्नाटक हाइकोर्ट की खंडपीठ ने मामले पर स्वयं संज्ञान लेते हुए ये सवाल उठाए हैं. ऐसे खेल आयोजनों और सार्वजनिक समारोहों में 50,000 से अधिक लोगों की भीड़ का प्रबंधन करने के लिए बनाई गई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर भी सवाल उठाए गए है. इसके अलावा कोर्ट ने ट्रैफिक नियंत्रण के लिए किए गए व चिकित्सा के साथ आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी जानना चाहा है. घायलों को अस्पताल ले जाने में लगे समय पर भी कोर्ट ने जवाब मांगा है.

इस बीच कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव ए शंकर और कोषाध्यक्ष ई एस जयराम ने अपने अपने पदों से इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है. इनके संयुक्त बयान में कहा गया है अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटना के चलते हमने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है.