Rajyasabha में आज अमित शाह बोले वंदे मातरम पर
वंदे मातरम् को तोड़ने के बाद ही देश टूटा-अमित शाह
शीतकालीन सत्र के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक आज माना जा रहा है। लोकसभा में मंगलवार से चुनाव सुधारों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) पर लंबी बहस शुरू हो रही है लेकिन इससे भी ज्यादा बड़ा मुद्दा आज राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा की शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोड़ दिया जब उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की नेहरु की नीति के चलते ही पहले वंदे मातरम को तोड़ा गया जिसके बाद देश को तोड़ा गया। शाह ने कहा कि विपक्ष कह रहा है कि इस मुद्दे पर आज बहस क्यों जरुरी है जबकि सच यह है कि वंदे मातरम पर बात कल की भी जरुरत थी, आज की भी जरुरत है और 2047 में भी इसकी जरुरत होगी। इस बहस में जे.पी. नड्डा, राधामोहन दास अग्रवाल, के. लक्ष्मण, घनश्याम तिवारी और सतपाल शर्मा भी अपने विचार रखेंगे। यह चर्चा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सरकार ने हाल ही में वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया है विपक्ष भी इस चर्चा में हिस्सा लेगा, हालांकि उनका फोकस मुख्य रूप से चुनाव सुधारों पर रहेगा। राज्यसभा में बुधवार और गुरुवार को चुनाव सुधारों पर अलग से बहस होगी, जिसमें एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े चर्चा हो रही है।
