Rahul ने कहा गद्दार तो बिट्टू ने जवाब में कहा देश के दुश्मन
राहुल तुम देश के दुश्मन हो-रवनीत बिट्टू
संसद के मकर द्वार पर विपक्षी नेताओं के बीच खड़े राहुल गांधी नेतागिरी कर रहे थे और इसी बीच सामने से रवनीत बिट्टू आते हुए दिखाई दिए तो राहुल का दर्द छलक उठा कि एक पुराना कांग्रेसी आज सरकार का मंत्री है। उन्होंने बिट्टू पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे पास से एक गद्दार गुजर रहा है। इसके तुरंत बाद राहुल ने हाथ आगे बढ़ाकर बिट्टू को दोस्त भी कहा लेकिन तब तक बिट्टू भड़क चुके थे। बहट्टू ने राहुल के आगे बढ़े हाथ को न थामते हुए हाथ मिलाने से इंकार कर दिया और फिर सभी सांसदों के बीच खड़े होकर बोले आप देश के दुश्मन हो। राहुल गांधी खिसियाते हुए यही बोलते रह गए कि एक दिन आप हमारे पास वापस आओगे। संसद के अंदर भी हंगामे की स्थिति ही बनी रही और अध्यक्ष ओम बिरला को यहां तक कहना पड़ा कि पक्ष हो या विपक्ष कभी इस तरह से मर्यादाएं नहीं तोड़ी गईं जैसी अब तोड़ी जा रही हैं। सदन के वेल में आने वाले विपक्षी सांसदों से अध्यक्ष ने बार बार संसद की गरिमा बनाए रखने की अपील भी की और कहा विरोध करने का एक तरीका होता है, और भी तरीके हो सकते हैं, लेकिन आप सभी अपनी निर्धारित सीटों को छोड़कर दूसरी तरफ जा रहे हैं। अगर आप इस तरह से गरिमा का उल्लंघन करेंगे, तो देश की जनता लोकतंत्र पर से विश्वास खो देगी। आप सभी वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन सदन के नियमों का उल्लंघन करना उचित नहीं है। विरोध नारेबाजी या पोस्टर लेकर चलने से नहीं होता, विरोध शब्दों और तर्कपूर्ण दलीलों से होता है। इन सारी बातों का भी इन सांसदों पर कोई असर नहीं हुआ और सदन की कार्रवाई बार बार स्थगित करनी पड़ी
