Prashant Kishor के साथी मौलाना पर अब तक 84 एफआईआर
राजनीति करते करते कई बहकी बातें कर दीं, अब मुश्किल में
मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी पर बेहुदा टिप्पणी करते हुए कुछ ऐसी बातें बोलीं कि अब पूरे यूपी में उनके खिलाफ एफआईआर का शतक लगने जा रहा है। मौलाना काफी राजनीतिक भी है और उसने पहले ओवैसी की पार्टी के लिए काम किया लेकिन विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने एआईएमआईएम से किनारा कर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया था हालांकि उनका नामांकन इस पार्टी से भी खारिज हो गया था। इस हिसाब से देखें तो मौलाना अब भी प्रशांत किशोर के साथी ही हैं। आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मौलाना पर अलग-अलग जिलों में 84 एफआईआर हो गई हैं और अब भी यह सिलसिला थमा नहीं है। आईपीसी की धारा 196 (1), 299 और 353 (1) (सी) के तहत केस दर्ज होने के बाद अब मौलाना को जल्द गिरफ्तार करने के लिए भी प्रदर्शन चल रहे हैं।
