Pappu Yadav गिरफ्तारी की बात सुनकर हुए बेहोश
सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार
पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। पटना की विशेष अदालत के गिरफ्तारी आदेश का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई। अदालत ने पप्पू को कोर्ट में बुलाए जाने पर भी न आने को न्यायिक प्रक्रिया की अवहेलना मानते हुए वारंट दिया था। गिरफ्तारी के दौरान लगभग तीन घंटे तनावपूर्ण स्थिति रही। गिरफ्तारी के बीच पप्पू यादव ने तबीयत बिगड़ने की बात कही और इसके बाद वो बेहोश हो गए। स्थिति सामान्य होने पर सांसद महोदय को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें चेकअप के लिए ले जाया गया और फिर उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए पप्पू के घर पर भारी पुलिस बल लगाया गया था। मामला काफी पुराना है जिसमें आरोप है कि पप्पू यादव ने पटना के मकान किराए पर लेकरर कब्जा कर लिया। मकान मालिक ने एफआईआर दर्ज कराई तो पप्पू पर धोखाधड़ी, जालसाजी, अवैध प्रवेश, आपराधिक धमकी और षड्यंत्र जैसे गंभीर आरोप थे। एपीएमएलए कोर्ट में यह मामला विचाराधीन था जिसमें पप्पू यादव को कई बार समन दिया गया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसी आदेश के चलते पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।
