Nitish Kumar चौथी बार जेडीयू के अध्यक्ष चुने गए
नीतीश फिर बने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष 2026 तक संभालेंगे पद
बिहार के मुख्यमंत्री पद से हटकर राज्यसभा में जा रहे नीतिश कुमार निर्विरोध जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। नीतिश का यह चौथा कार्यकाल है। अगले दो साल के लिए पार्टी का चीफ चुने जाने का निर्वाचन प्रमाण पत्र उन्हें सौंपा गया। इस पद के लिए अकेले नीतिश का ही नामांकन आया था। उनका नामांकन 19 मार्च को दाखिल करते हुए चुनाव अधिकारी को सौंपा गया था। नामांकन वापसी की अंतिम समय सीमा के बाद नीतिश का ही नामांकन मौजूद था यानी पूरी प्रक्रिया निर्विरोध रही। नीतिश 2016 में पहली बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे, 2020 से 2023 के बीच आरसीपी सिंह और ललन सिंह ने यह पद संभाला लेकिन 2023 में ललन सिंह के हटने के बाद से नीतिश ने फिर पार्टी की कमान संभाली और अब चौथी बार चुने गए नीतिश फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर लौट आए हैं।
