March 29, 2026
देश दुनिया

Penguin की बात को ही नरवाणे ने दोहराया, किताब अब भी अप्रकाशित

राहुल ने कहा था कि या तो नरवाणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन लेकिन दोनों ने एक ही बात बोली तो खुद नेता प्रतिपक्ष झूठे साबित हो रहे

राहुल गांधी के संसद भवन में पूर्व सेनाध्यक्ष की कथित किताब के लहराने के मामले में अब लेखक नरवाणे ने प्रकाशक के जवाब को ही सोशल मीडिया पर रिट्वीट कर दिया है। यानी उन्होंने भी पुस्तक को अप्रकाशित ही बताया है। यानी बिना अनुमति के प्रकाशित (या प्रकाशक और लेखक के हिसाब से अप्रकाशित) पुस्तक के नेता प्रतिपक्ष तक पहुंचने को लेकर मामला गहरा गया है। पुलिस के लिए भी एफआईआर दायर करने के बाद यह चुनौती है कि वह इसे लेकर संसद में किए गए दावों को खोल कर सामने रखे। पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बहस अब क्रिमिनल लीक तक पहुंच गई है। जरूरी आधिकारिक मंजूरी के पुस्तक के बाजार में आने की बात हुई तो किताब के प्रकाशक पेंगुईन इंडिया ने सफाई में कहा कि किताब न तो पब्लिश हुई है और न पीडीएफ या सॉफ्ट कॉपी में ही बेची गई है। पेंगुइन की इसी सफाई को पुस्तक लेखक नरवाणे ने भी रिट्वीट कर दिया है जिसका संकेत साफ है कि उनके हिसाब से भी पुस्तक अप्रकाशित है। पुलिस अब कारवां मैगजीन तक कथित तौर पर पुस्तक के पहुंचने, किताब के राहुल तक पहुंचने और इसकी प्रि बुकिंग को लेकर स्टेटस जानने की कोशिश कर रही है जबकि राहुल गांधी यह बताने को तैयार नहीं हैं कि उन्हें यह किताब आखिर हासिल कैसे हुई।