February 11, 2026
देश दुनिया

Mumbai Mayor बनेंगी बीजेपी की रीतू तावड़े

शिवसेना (शिंदे गुट) ने संजय घाडी उपमहापौर बनेंगे
मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में महायुति की ओर से भाजपा ने रीतू तावड़े को मेयर पद का उम्मीदवार बना दिया जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) के संजय शंकर घाडी उपमहापौर पद के लिए नामांकित किए गए हैं। रीतू तावड़े तीन बार की पार्षद हैं और घाटकोपर 132 से नवनिर्वाचित पार्षद हैं। इस बार मेयर पद सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित है, ऐसे में उनका मुंबई मेयर बनना तय माना जा रहा है। वहीं दहिसर 5 से नवनिर्वाचित पार्षद संजय शंकर घाडी को उपमहापौर पद के लिए चुना गया है। वह शिवसेना के ‘फायरब्रांड’ नेताओं में से हैं और आक्रामक तरीके से बातें रखने के लिए प्रसिद्ध हैं। बीएमसी में 227 सीटें हैं और बहुमत के लिए 114 का आंकड़ा पाना है। महायुति के पास वर्तमान में 118 पार्षदों का समर्थन है और यदि का्रॅस वोटिंग नहीं होती है तो दोनों ही महायुति उम्मीदवारों का चुना जाना तय है। आंकड़ों के लिहाज से महायुति गठबंधन की जीत लगभग तय है और यदि यही समीकरण रहते हें तो 40 साल बाद मुंबई में बीजेपी का मेयर होगा। 11 फरवरी को होने वाला चुनाव मुंबई की राजनीति में नई शुरुआत की तरह है।