February 11, 2026
देश दुनिया

Modi बोले आज से नवीन चीफ मैं उनका कार्यकर्ता

भाजपा के नए चीफ बने नितिन नबीन
भारतीय जनता पार्टी की कमान आज पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संभाल ली है। नवीन ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका कार्यकर्ता है और आगे की राजनीति भी इसी आधार पर चलेगी। पीएम की मौजूदगी में नितिन नवीन ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय के उद्घोष से की। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ-साथ भाजपा के सभी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। यह कदम संगठनात्मक परंपरा और नेतृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक माना गया। नवीन ने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपना भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित राजनीति का प्रमाण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा की सोच सर्वव्यापी और सर्वग्राही है। पार्टी का विस्तार और मजबूती इसी वजह से है कि हर कार्यकर्ता को महत्व मिले और उस आधार पर संगठन बने। अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में संगठनात्मक निर्णय और राजनीतिक रणनीति कार्यकर्ता-केंद्रित ही होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता का आधार केवल नेतृत्व नहीं, बल्कि वह लाखों कार्यकर्ता हैं जो गांव-गांव और शहर-शहर में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हैं। नितिन नवीन का अध्यक्ष पद पर चयन भाजपा की आंतरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का भी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लेती है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवीन को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी नवीन के चयन को संगठन के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायी कदम बताया।