February 11, 2026
देश दुनिया

Mamta Banerjee ने कहा हिंदुओं के खिलाफ बयान दो-हुमायूं कबीर

टीएमसी ने कहा निलंबित किए जाने के बाद से फिजूल बयान दे रहे हुमायूं
टीएमसी के विधायक रहे हुमायूं कबीर अब ममता बनर्जी से नाराज होने के बाद से एक के बाद एक खुलासे कर रहे हैं। अब एक वीडियो में वो यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मुझे हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के लिए निर्देश पार्टी नेतृत्व यानी ममता बनर्जी ने ही दिए थे। हुमायूं ने अपनी ओर से माफी मांगते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें सांप्रदायिक बयान देने के लिए पार्टी नेतृत्व से बाकायदा आदेश दिया था। उनका कहना है कि ममता ने उन्हें यूसुफ पठान की चुनावी जीत के संदर्भ में कहा था कि हिंदुओं के खिलाफ बयानबाजी करना है और इसी भड़कावे के चलते 30 अप्रैल और 1 मई 2024 को हिंदू समाज के खिलाफ मैंने भड़काऊ भाषण दिए थे। कबीर ने कहा कि में जानता हूं कि निश्चित ही मेरे बयानों से धार्मिक भावनाएँ आहत हुईं और इसके लिए मैं अपने हिंदू भाइयों से क्षमा चाहता हूँ। विपक्षी दलों ने टीएमसी पर चुनावी लाभ के लिए सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल चुनावी राजनीति में धार्मिक विभाजन के सहारे है। टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कबीर निलंबित किए जाने के बाद से कुछ भी बयान दे रहे हैं।