March 9, 2026
देश दुनिया

Mamta सरकार के राष्ट्रपति प्रोटोकॉल उल्लंघन पर मांगा गया जवाब

बागडोगरा में संथाल समुदाय के सबसे बड़े सम्मेलन में पहुंचीं राष्ट्रपति के स्वागत के लिए सीएम नहीं पहुंचीं

राष्ट्रपति के दौरे पर उनसे मिलने तक नहीं पहुंचीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अब चारों तरफ से घिरती नजर आ रही हैं। कल खुद राष्ट्रपति ने ममता के न पहुंचने पर हैरानी जताई थी वहीं अब प्रधानमंत्री ने भी प्रेसिडेंट के प्रोटोकॉल का घोर उल्लंघन करने की इस घटना को शर्मनाक और अभूतपूर्व बताया है। मोदी ने कहा है कि राज्य सरकार ने सारी हदें पार कर दी हैं क्योंकि पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। राष्ट्रपति संथाल जनजाति से आती हैं और इसी समुदाय का सबसे बड़ा सम्मेलन था जहां राष्ट्रपति शामिल होने पहुंची थीं। अब केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से भी ब्लूबुक के उल्लंघन को लेकर राज्य सरकार से सवाल पूछे हैं और तय समयसीमा में उसे जवाब देने को कहा है। मोदी की ओर से किए संदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है और इस बात का हमेशा सम्मान होना चाहिए। राष्ट्रपति मुर्मू ने ममता के उनके स्वागत के लिए न पहुंचने पर सार्वजनिक रूप से हैरानी जताते हुए पूछा था कि क्या मेरी छोटी बहन और मुख्यमंत्री ममता किसी बात पर नाराज हैं। यहां तक कि ममता ने राज्य मंत्री के स्तर के भी अपने सदस्य को स्वागत करने नहीं भेजा।