Maharastra निकाय चुनाव से पहले महिलाओं के पैसे रोको-कांग्रेस
चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा ‘लाडकी बहिन योजना’ की किस्तें मिलीं तो महिलाओं के वोट बदल जाएंगे
महाराष्ट्र में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने मांग की है कि ‘लाडकी बहिन योजना’ की किस्तों का भुगतान रोक दिया जाना चाहिए। कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि निकाय चुनावों तक भुगतान रोका जाना चाहिए। कांग्रेस की तरफ से चुनाव आयोग को दिए गए पत्र में कहा गया है कि दो किस्तों का भुगतान किया गया तो लगभग एक करोड़ महिला मतदाताओं के मतदान निर्णय को प्रभावित कर सकता है। चुनाव से ठीक पहले महिलाओं के खातों में राशि जमा करना निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया के सिद्धांतों के विपरीत है। कांग्रेस का आरोप है कि सत्ताधारी दल इस योजना का उपयोग चुनावी लाभ के लिए कर रहा है। भाजपा ने इसके जवाब में कहा है कि कांग्रेस इस योजना को लेकर बुरी तरह नकारात्मक है और वह राज्य की माताओं और बहनों के चेहरे पर खुशी नहीं देख पा रही है। भाजपा की ओर से कहा गया है कि नगर निगम चुनावों के बीच महिलाओं की आर्थिक सहायता रोकने की कांग्रेस की मांग गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के अधिकारों को छीनने की साजिश है जबकि भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और योजना की किस्तों का भुगतान रोकने की मांग की सख्त विरोधी है।
