Kerala का अब नाम होगा केरलम
राज्य सरकार के प्रस्ताव को केंद्रीय केबिनेट की मंजूरी के बाद खुल जाएगा नाम बदलने का रास्ता
सरकार ने तय किया है कि अब केरल का नाम केरलम होगा। दरअसल लेफ्ट की राज्य सरकार पहले ही इस आशय का प्रस्ताव पास कर केंद्र के पास भेज चुकी है और आज होने वाली केंद्रीय केबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही इस प्रक्रिया का अगला चरण आरंभ हो जाएगा। केरल के सांस्कृतिक गौरव और पहचान के नजरिए से देखें तो यह एक बड़ा कदम है। आधिकारिक रुप से नाम बदलने की पुष्टि मिलने पर केरल को केरलम किया जाना तय हो जाएगा। राज्य सरकार ने भी प्रस्ताव भेजते हुए यही कारएा दिया था कि केरलम से मलयालम पहचान को मजबूती मिलेगी।
