Karnataka सरकार राज्यपाल को सुप्रीम कोर्ट ले जाने पर कर रही विचार
सरकार का दिया भाषण संयुक्त सत्र में पूरा न पढ़कर दो ही लाइन पढ़ गए थे राज्यपाल गहलोत
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि वे राज्यपाल थावरचंद गहलोत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार कर रहे हैं, सिद्धा ने कहा कि गहलोत संविधान का बार बार उल्लंघन कर रहे हैं। सिद्धारमैया का कहना है कि राज्यपाल ने सरकार का बनाय पूरा भाषण नहीं पढ़ा जबकि राज्यपाल बतौर उन्हें ऐसा करना ही चाहिए था यानी गहलोत का आचरण संविधान के खिलाफ है। उनका आरोप है कि राज्यपाल लगातार केंद्र सरकार की कठपुतली की तरह व्यवहार कर रहे हैं और संविधान के अनुसार कर्तव्यों का पालन नहीं करते हैं। सिद्धा का कहना है कि हम राज्यपाल का विरोध करेंगे और हमारी सरकार देखेगी कि क्या राज्यपाल के आचरण पर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया जाना चाहिए। बुधवार को तो राज्यपाल ने विधानसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करने से इनकार कर दिया था लेकिन आज राज्यपाल गहलोत ने विधानसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित तो किया लेकिन सरकार का दिया पूरा भाषण न पढ़ते हुए सिर्फ दो लाइनें पढ़कर सदन से चले गए। इसी को लेकर सिद्धा सरकार गहलोत से नाराज है और अब इस बात पर विचार कर रही है कि क्या उसे गहलोत को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाना चाहिए।
