April 9, 2026
देश दुनिया

Himanta बोले खेड़ा का तो मैं पेड़ा बना दूंगा

असम पुलिस दिल्ली पुलिस के साथ खेड़ा के घर पहुंची, संगीन धाराओं में दर्ज हुआ है केस

पवन खेड़ा ने कांग्रेस की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस करते हुए झूठे दस्तावेज लहरा कर हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी पर आरोप तो लगा दिए लेकिन अब सरमा कह रहे हैं कि मैं खेड़ा का पेड़ा बना दूंगा। ऐसा ही कुछ होता भी दिख रहा है क्योंकि असम पुलिस की टीम खेड़ा के दिल्ली वाले घर पर पहुंच गई है हालांकि खेड़ा पुलिस के पहुंचने से पहले ही हैदराबाद जा चुके थे। सरमा ने खेड़ा को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी और अब पुलिस के साथ उनके घर पहुंचने के बाद खाली हाथ लौटी है। खेड़ा ने एक प्रेस कांफ्रेस में दावा किया था कि सरमा की पत्नी रिनिकी के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा के तीन अलग पासपोर्ट हैं। उन्होंने विदेशी संपत्तियों की जानकारी छुपाने का भी आरोप लगाया था। इन बातों पर सरमा ने खेड़ा पर आपराधिक और मानहानि का मामला दर्ज कराने की बात कही थी जबकि उनकी पत्नी ने भी खेड़ा के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है जिसे पुलिस ने संगीन धाराओं में दर्ज किया है। खेड़ा पर जो धाराएं लगी हैं उनमें फर्जी दस्तावेजों का असली की तरह पेश करने से लेकर धोखाधड़ी तक के आरोप हैं। असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान है और इस बीच खेड़ा के आरोपों और उस पर सरमा के जवाब ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।