Gaurav Gogoi का पाकिस्तान कनेक्शन देश के लिए खतरा-सरमा
सरमा के सवालों पर गोगोई ने कहा हां पाकिसतान गया तो था
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर जो दावे किए हैं उनके बाद से अब राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। दरअसल सरमा ने पाकिस्तान लिंक को लेकर कहा कि गौरव की पत्नी की तो तनख्वाह तब भी पाकिस्तान से आ रही थी जब वो गौरव के साथ भारत में थीं वहीं उन्होंने गौरव गोगोई के बार बार पाकिस्तान जाने को लेकर भी सवाल उठाए हैं। अब इसके जवाब में गौवर गोगोई ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मैं एसआईटी जांच के खिलाफ नहीं हूं लेकिन इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक होना चाहिए। जबकि सच यह है कि एसआईटी रिपोर्ट मुख्यमंत्री के लगाए आरोपों को साबित नहीं कर पा रही है। सरमा के आरोपों को राजनीति प्रेरित बताते हुए गोगोई ने कहा कि कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से सरमा परेशान हैं और इसीलिए वे आरोप लगा रहे हैं जबकि उन्हें पाकिस्तान लिंक वाले मामले में सुरक्षा की इतनी ही चिंता थी, तो उन्होंने अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया। पलटवार करते हुए गोगोई ने कहा कि कांग्रेस सरमा के परिवार के पास 12,000 बीघा जमीन है। गोगोई ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरमा खुद को चाणक्य समझते हैं लेकिन असम की जनता सच समझती है। पाकिस्तान वाले मामले में कहा कि उनकी पत्नी 2013 में काम के सिलसिले में पाकिस्तान गई थीं और वे इस 10 दिनी यात्रा में साथ ही गए थे। तब एसआईटी ने इस बारे में कोई पूछताछ नहीं की। गोगोई का कहना है कि सरमा के बयान हिंसा भड़काने वाले लगते हैं इसलिए कांग्रेस ऐसे बयानों को रोकने के लिए कानूनी विकल्प भी तलाश रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री एक खास समुदाय को निशाना बना रहे हैं।
