April 2, 2026
देश दुनिया

ED ने पीएमएलए के तहत टीएमसी विधायक की संपत्ति कुर्क की

अब तक शिक्षक भर्ती घोटाले में 698 करोड़ की हो चुकी है कुर्की

प्रवर्तन निदेशालय के कोलकाता जोनल ऑफिस ने पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन के 700 करोड़ के सहायक शिक्षक भर्ती घोटाले में कार्रवाई करते हुए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कई अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। ईडी ने बताया कि ये संपत्तियाँ घोटाले में गिरफ्तार तृणमूल कॉन्ग्रेस विधायक जिबन कृष्ण साहा, मुख्य बिचौलिए प्रसन्न राय से जुड़ी हैं। कुर्क संपत्तियों की कीमत 58 करोड़ रुपए है। इनमें फ्लैट, विला और जमीन शामिल हैं। ये संपत्तियाँ राजारहाट, न्यू टाउन, पाथरघाटा, गरागरी सहित अनय जगहों पर स्थित हैं। सभी संपत्तिया एसएससी शिक्षक भर्ती घोटाले से मिले अवैध पैसों से खरीदी गई थीं। एजेंसी इस घोटाले में पैसों के इसतेमाल की जाँच कर रही है। घोटाले से जुड़े मामलों में अब तक कुर्क संपत्तियों की कीमत 698 करोड़ रुपए हो गई है जबकि जाँच अभी चल ही रही है।