February 11, 2026
देश दुनिया

Delhi Terror Attack में कई डॉक्टर शामिल, शाहीन नाम की महिला भी

प्रधानमंत्री बोले दोषियों को छोड़ेंगे नहीं

लाल किले के पास सोमवार को हुए कार विस्फोट को आतंकी घटना मान लिया गया है और आतंकियों पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस घटना में मरने वालों की संख्या 13 हो चुकी है. यह हमला जैश-ए-मोहम्मद ने कराया है. यह आत्मघाती हमला था जिसमें मारा गया आतंकी अब डीएनए से पहचाना जाएगा. फॉरेंसिक रिपोर्ट से पता चला है कि घटना में इस्तेमाल की गई कार पहले भी कई बार खरीदी बेची गई थी और हर बार उसके लिए झूठे कागजों से काम चलाया गया. इसी कार में अखतरनाक विस्फोटक लाकर काफी देर सुनहरी मस्जिद पार्किंग में रखा गया और बाद में इसे शाम 6:52 बजे सुभाष मार्ग सिग्नल पर उड़ा दिया गया।

गाड़ी मालिक तारीक अहमद को पुलवामा से पकड़ लिया गया है लेकिन उसने बताया है कि गाड़ी उसने डॉक्टर दोस्त उमर मोहम्मद को दे दी थी. उमर जैश के लिए काम करता है. कल पुलिस ने एक डॉ. मुज़म्मिल गनई से 2,900 किलो विस्फोटक, 20 टाइमर, एके-47 के साथ बरामद किए थे वह भी उमर मोह्रम्मद का करीबी है. जैश के जिस स्लीपर सेल ने यह घटना की है, उसमें डॉक्टर और व्यापारी जैसे कई पेशेवरों के नाम सामने आ रहे हैं जिसमें एक शाहीन नाम की महिला भी शामिल है. घटना के लिए योजना बनाने में टेलीग्राम पर काम किया गया.